n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : शारदा नगर योजना स्थित एलडीए के रश्मि-लोक अपार्टमेंट में बुधवार को बिजली संकट ने विकराल रूप ले लिया। तड़के करीब 5 बजे ट्रांसफॉर्मर जलने से पूरे परिसर की बत्ती गुल हो गई, जो रार 8:30 बजे तक बहाल हो सकी। इस कारण 156 परिवारों को दिनभर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। । लिफ्ट बंद होने के कारण बुजुर्गों और बीमारों की परेशानी दोगुनी हो गई। एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा के निर्देश के बाद एलडीए इंजिनियरों ने ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत करवाई। इसके बाद रात 8:30 बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
कई इलाकों में बिजली गुल : शहर में केबल और ट्रांसफार्मर फॉल्ट के कारण बुधवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। दुबग्गा, ठाकुरगंज, अमीनाबाद, महानगर, जानकीपुरम और आलमबाग क्षेत्रों के लोग दिनभर बिजली संकट से जूझते रहे। इस कारण घरेलू कामकाज के साथ व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हुईं।

