nNBT न्यूज, लखनऊ : राम मनोहर लोहिया संस्थान में पहली बार ‘स्कारलेस’ यानी बिना दाग वाली थायराइड सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। हाईटेक एंडोस्कोपिक वाली इस सर्जरी से अयोध्या की 19 साल की युवती को न सिर्फ बीमारी से राहत मिली, बल्कि उसके चेहरे और आत्मविश्वास पर भी कोई असर नहीं पड़ा।
यह सर्जरी प्रो. एसके मिश्रा के नेतृत्व में डॉ. मिथुन राम, डॉ. अश्विनी रहालकर, डॉ. सारा इदरीस ने मिलकर की। प्रो. मिश्रा का कहना है कि यह तकनीक जटिल जरूर है, लेकिन सुरक्षित है। सर्जरी के बाद मरीज को बहुत कम दर्द हुआ।


