कब्ज़ा नहीं हटाया तो प्रॉपर्टी टैक्स में जुड़ेगा तोड़फोड़ का खर्च

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद निगम ने अवैध निर्माण हटाने की विशेष योजना बनाई है। यदि लोग स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो निगम उसे हटाएगा। इस पर आने वाला खर्च प्रॉपर्टी टैक्स में जोड़कर वसूला जाएगा। सैनिक कॉलोनी और एनआईटी क्षेत्र में नोटिस चस्पा किए गए हैं। लोगों में इस कार्रवाई को लेकर नाराजगी है। अतिरिक्त शुल्क जोड़ने से परेशानी बढ़ सकती है।

if illegal construction is not removed demolition cost will be added to property tax faridabad corporations new initiative

nNBT न्यूज, फरीदाबाद : हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद फरीदाबाद निगम ने मकानों और दुकानों के सामने ग्रिल, रैंप और अन्य अवैध निर्माण हटाने के लिए विशेष योजना बनाई है। साफ कर दिया गया है कि यदि लोग स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाते, तो निगम कार्रवाई कर उसे हटाएगा और इस पर आने वाला पूरा खर्च संबंधित व्यक्ति के प्रॉपर्टी टैक्स में जोड़कर वसूला जाएगा। नगर निगम ने सैनिक कॉलोनी और एनआईटी क्षेत्र में नोटिस चस्पा कर दिए हैं। निगम की इस कार्रवाई को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। कई लोगों का कहना है कि प्रॉपर्टी टैक्स में इस तरह अतिरिक्त शुल्क जोड़ना उचित नहीं है और इससे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पहले ही टैक्स में गड़बड़ी रहती है, जिसे ठीक कराने में लंबा समय लग जाता है।