KKR ने जमकर बहाया पसीना

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर 26 अप्रैल को लखनऊ सुपरजायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एक और रोमांचक मुकाबला होगा। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों ने इस मैच की तैयारी के लिए जमकर पसीना बहाया। उन्होंने नेट्स पर बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण का अभ्यास किया।

kkrs intense practice in lucknow strong preparations for the match against lsg

nNBT न्यूज, लखनऊ

शहर के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बढ़िया खबर है। इकाना क्रिकेट स्टेडियम बीते दिन राजस्थान रॉयल्स के महामुकाबले के बाद बहुत जल्द 26 अप्रैल को ही लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक और हाईवोल्टेज मुकाबले का गवाह बनेगा। रविवार को होने के चलते यह मुकाबला दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। सीजन के लीग में एलएसजी एक बार पहले ही केकेआर को उसके ही घर में शिकस्त दे चुकी है। ऐसे में मेहमान केकेआर के पास एलएसजी के घरेलू मैदान पर सीजन का हिसाब बराबर करने का मौका होगा।

इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर गुरुवार को अजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया और तैयारियां परखी। खिलाड़ियों ने मौज मस्ती के साथ नेट्स पर जमकर अभ्यास किया। प्रैक्टिस सेशन से एक दिन पहले लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) और राजस्थान रॉयल्स के हाईवोल्टेज मुकाबले के दिन ही केकेआर की पूरी टीम शहर पहुंच गई थी। ऐसे में गुरुवार अजिंक्य रहाणे संग टीम के सभी खिलाड़ियों बैटिंग और बोलिंग के साथ क्षेत्ररक्षण का जमकर अभ्यास किया।

प्रैक्टिस सेशन में वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारायण ने जहां गेंदबाजी में हाथ आजमाए। वहीं, कैमरन ग्रीन, रहाणे और रिंकू सिंह ने बल्लेबाजी में हाथ खोले। रहाणे के साथ टीम के सेकंड इन कमान रिंकू सिंह ने पिच की बारीकियों का गहनता से अध्ययन किया और रणनीति पर चर्चा की। खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस सेशन में नेट्स पर जमकर समय बिताया और पसीना बहाया। वहीं, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लो स्कोर मुकाबले में मिली हार के बावजूद एलएसजी टीम प्रैक्टिस करने नहीं आई।