nNBT रिपोर्ट, लखनऊ: एलडीए के लालबाग स्थित रेकाॅर्ड रूम में रखे पुराने चालान, भुगतान का विवरण, पुरानी सीवी की फाइलें ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट होंगी। इससे जरूरत पड़ने पर भुगतान का सत्यापन एक क्लिक में किया जा सकेगा। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने गुरुवार को रेकाॅर्ड रूम का निरीक्षण कर अधिकारियों को इस बाबत निर्देश दिए।
गैर हाजिरी पर लिपिक निलंबित: वीसी ने उपस्थिति रजिस्टर भी चेक किया, जिसमें कनिष्ठ लिपिक विनय कुमार की उपस्थिति नहीं पायी गयी। अधिकारियों ने बताया कि उक्त कर्मचारी बिना सूचना के कई दिनों से नहीं आ रहा है। इस पर वीसी ने विनय के निलंबन का निर्देश दिया। वीसी ने हजरतगंज में सरोजनी नायडू पार्क के पास बन रहे एलडीए के नए विहित प्राधिकारी न्यायालय और उर्मिला वन का भी निरीक्षण किया।


