nNBT न्यूज, लखनऊ : आइटा मेंस टेनिस टूर्नामेंट के सिंगल में गुरुवार को सेमीफाइनल में दमदार मुकाबले खेले गए। दिल्ली के शीर्ष वरीय मयंक शर्मा और पंजाब के छठे वरीय आदित्य तिनजानी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल मुकाबले जीते और खिताबी भिड़ंत में पहुंचने का गौरव हासिल किया। एक लाख रुपये की ईनामी राशि के लिए शुक्रवार को उन्नाद टेनिस अकैडमी पर दोनों के बीच फाइनल में खिताबी भिड़ंत होगी। आशियाना स्थित अकैडमी में मयंक ने महाराष्ट्र के पार्थ पाटिल के खिलाफ इकतरफा मुकाबले में जीत हासिल की।


