nNBT न्यूज, लखनऊ : शहीद पथ से बुधवार शाम कूद कर जान देने वाली महिला अपने बच्चों के मोबाइल गेम खेलने की आदत से परेशान थी। पूछताछ में परिवारीजनों ने पुलिस से इस बात की पुष्टि की है। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव घरवालों को सौंप दिया।
इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार सुधीर अवस्थी ने बताया कि महिला की पहचान विराजखंड निवासी श्वेता पांडेय (46) के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर के मुताबिक श्वेता बच्चों की पढ़ाई को लेकर परेशान रहती थी। बच्चे ऑनलाइन गेम के लती थे। इसी से नाराज होकर वह घर से निकली थी। इधर अचानक श्वेता की मौत से परिवारिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


