पोस्टमॉर्टम को लेकर पीजीआई में हंगामा

नवभारतटाइम्स.कॉम

एसजीपीजीआई में एक युवक की मौत के बाद पोस्टमॉर्टम को लेकर हंगामा हुआ। युवक के परिवारीजन पोस्टमॉर्टम के लिए तैयार नहीं थे। इस बात पर सुरक्षा कर्मियों से कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

protest at pgi over postmortem family protests after death of 20 year old youth police takes charge

nNBT न्यूज, लखनऊ : एसजीपीजीआई में गुरुवार को दिव्यांशु पांडेय (20) की मौत के बाद पोस्टमॉर्टम को लेकर परिवारीजनों ने हंगामा कर दिया।

जानकारी के मुताबिक मोहनलालगंज में ननिहाल गए दिव्यांशु अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। परिवारीजन उन्हें पीजीआई की इमरजेंसी में लाए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने मामले को संदिग्ध बताया और पोस्टमॉर्टम की बात कही, लेकिन परिवारीजन इसके लिए तैयार नहीं हुए। इसी को लेकर सुरक्षा कर्मियों से कहासुनी और धक्का-मुक्की हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।