‘रील्स युवाओं को चिड़चिड़ा बना रही है’

नवभारतटाइम्स.कॉम

मोबाइल पर रील्स देखने और नोटिफिकेशन की लगातार आवाज युवाओं को चिड़चिड़ा बना रही है। केजीएमयू के डीन डॉ. केके सिंह ने मोबाइल के इस्तेमाल को छिपी बीमारी बताया। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर घंटों बिताने से युवाओं की दिनचर्या बदल रही है। स्क्रीन टाइम सीमित करने का सुझाव दिया गया है। यह आदत सेहत पर बुरा असर डाल रही है।

reels negative impact on youth kgmu dean calls it a hidden disease

nNBT न्यूज, लखनऊ : मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रॉल होती रील्स और लगातार बजते नोटिफिकेशन सेहत पर असर डाल रहे हैं। केजीएमयू के पैरामेडिकल संकाय के डीन डॉ. केके सिंह ने सोशल मीडिया के इस्तेमाल को ‘छिपी बीमारी’ बताया।

गुरुवार को केजीएमयू के कलाम सेंटर में ‘मोबाइल के इस्तेमाल से बढ़ता तनाव व बीमारी’ विषय पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर घंटों बिताने की आदत युवाओं की दिनचर्या को पूरी तरह बदल रही है। उन्होंने ने सुझाव दिया कि स्क्रीन टाइम सीमित करें।