NBT न्यूज,अंबाला : अंबाला सिटी नगर निगम चुनाव में नामांकन के आखिरी दिन शनिवार को कांग्रेस ने पार्षद प्रत्याशी का टिकट बदल दिया। सांसद कुमारी सैलजा गुट के प्रत्याशी की जगह विधायक चौ. निर्मल सिंह के करीबी को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। इसका असर पार्टी के चुनाव पर पड़ सकता है।
21 अप्रैल को कांग्रेस ने नगर निगम के सभी 20 वार्डों से प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी। इसमें वार्ड-19 से सचिन पुनिया को टिकट मिला था। पुनिया सांसद कुमारी सैलजा गुट से हैंनामांकन करने की अवधि खत्म से 3 घंटे पहले कांग्रेस ने इस वार्ड से पुनीत कवि को प्रत्याशी घोषित कर दिया। पिछले चुनाव में पुनीत एससी रिजर्व वार्ड से कांग्रेस के समर्थन से चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए थे। पार्टी के एक सीनियर नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि टिकट बदलवाने में स्थानीय विधायक की राय शामिल हैॉ अक्टूबर 2024 के विधानसभा चुनाव में निर्मल सिंह की बेटी चित्रा सरवारा अंबाला कैंट टिकट की दावेदार थी। कांग्रेस ने निर्मल सिंह को तो अंबाला सिटी से टिकट दे दिया था, लेकिन कैंट से चित्रा का टिकट काट दिया था।




