वेयरहाउस में लगी आग में झुलसे सुपरवाइज़र की मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव के खेड़की दौला स्थित एक वेयरहाउस में लगी भीषण आग में झुलसे सुपरवाइजर लक्ष्य की एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य कर्मचारी भी घायल हुआ था। पीड़ित परिवार ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

warehouse fire supervisor who suffered burns dies during treatment company accused of negligence

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

खेड़की दौला में वेयरहाउस में लगी भीषण आग में घायल हुए सुपरवाइजर की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में गंभीर तौर पर घायल हुए लक्ष्य (31) ने AIIMS में शुक्रवार को दम तोड़ा। लक्ष्य के पिता ने कंपनी मालिक और सीनियर अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। खेड़की दौला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 21 अप्रैल को खेड़कीदौला के वेयरहाउस में आग लग गई थी। हादसे में दो कर्मचारी, लक्ष्य चौहान और शिवम, बुरी तरह झुलस गए थे। लक्ष्य को दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई।

लक्ष्य के पिता उत्तम नगर निवासी मदन चौहान ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद कंपनी की ओर से परिवार को कोई सूचना नहीं दी गई। जब शाम को लक्ष्य का फोन बंद आया, तब दोस्तों से पता चला कि वह हादसे में गंभीर तौर पर जल गया है। आरोप है कि घटना के बाद मौजूद हर कर्मचारी अलग-अलग कहानी सुना रहा है, उन्हें किसी बड़ी साजिश का अंदेशा है। कंपनी में फायर सेफ्टी (अग्निशमन सुरक्षा) के पुख्ता इंतजाम नहीं थे और शुरुआती इलाज में भी लापरवाही बरती गई।

पुलिस के अनुसार, दूसरे घायल कर्मचारी शिवम का बयान दर्ज कर लिया गया है। लक्ष्य के शव का पोस्टमॉर्टम दिल्ली पुलिस की मदद से कराया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से कंपनी के मालिक और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और वेयरहाउस के अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है।