शिक्षक पर स्कूल में छात्र से मारपीट का आरोप, केस

नवभारतटाइम्स.कॉम

सोहना के एक निजी स्कूल में शिक्षक पर दलित छात्र से मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। छात्र के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि शिक्षक ने छात्र को बुरी तरह पीटा और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। छात्र को गंभीर चोटें आई हैं और उसे गुड़गांव रेफर किया गया है।

teacher accused of beating student and using casteist slurs in school case registered

n NBT न्यूज, सोहना

निजी स्कूल में दलित छात्र से मारपीट और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप शिक्षक पर लगे हैं। परिजनों ने शिकायत दे कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार जावेद कॉलोनी के किशनलाल ने पुलिस को शिकायत दे आरोप लगाया कि उनका बेटा जोगिंदर हाई स्कूल में पढ़ता है। बेटा हिंदी की किताब स्कूल नहीं ले गया। आरोप है इस पर शिक्षक सतीश ने बेटे के साथ बुरी तरह मारपीट की और उसे धक्का भी दिया जिससे सिर बेंच से टकरा गया और गंभीर चोट आई। जातिसूचक शब्द इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि छात्र पहले से अस्वस्थ्य था और इस बारे में स्कूल प्रबंधन को जानकारी दी थी। बावजूद मारपीट की गई, इससे हालत बिगड़ गई और छात्र को गुड़गांव रेफर कर दिया। सोहना सिटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्कूल संचालक ने खारिज किए आरोप : वहीं, स्कूल संचालक तेजपाल सैनी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मामले को अनावश्यक रूप से बढ़ाया जा रहा है और शिक्षक ने किसी भी तरह की मारपीट नहीं की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।