n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर बुधवार सुबह मिले के शव के मामले में खुलासा हुआ है। पोस्टमॉर्टम के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि किसी भारी वस्तु से सिर पर प्रहार कर हत्या की गई थी। सेक्टर-56 थाना पुलिस ने अब हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार सुबह घाटा गांव के टी-पॉइंट के पास गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर झाड़ियों और कूड़े के ढेर में एक राहगीर ने एक शव देखा था।




