ऑफिस से निकला कर्मचारी लापता, केस

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव के डीएलएफ फेज-3 से एक निजी कंपनी का कर्मचारी लापता हो गया है। पीतमपुरा निवासी विपिन कुमार अग्रवाल के बेटे तरंग अग्रवाल गुरुवार सुबह ऑफिस के लिए निकले थे। दोपहर में वे अपनी कार से ऑफिस से निकले और तब से उनका कोई पता नहीं है।

gurugram employee missing under suspicious circumstances after leaving office family files fir

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : DLF फेज-3 एरिया में एक प्राइवेट कंपनी कर्मचारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीतमपुरा के विपिन कुमार अग्रवाल ने बताया कि उनका बेटा तरंग अग्रवाल (35) अमेरिकन एक्सप्रेस (एमेक्स) कंपनी में काम करता है। ऑफिस डीएलएफ फेज-3 में है। गुरुवार को तरंग सुबह करीब 11 बजे घर से ऑफिस के लिए निकला था। देर शाम करीब 9 बजे कंपनी से परिजनों को कॉल आया कि तरंग फोन नहीं उठा रहा है और पूछा कि क्या वह घर पहुंचा है। परिजनों ने बताया कि वह घर नहीं लौटा है। जांच में पता लगा कि तरंग दोपहर करीब 2:40 बजे अपने ऑफिस से अपनी कार में निकले थे। इसके बाद से वे लापता हैं। जांच अधिकारी एएसआई इंदरजीत को का कहना है कि टीम को भेज जांच की जा रही है।