चलते ऑटो में युवक का आईफोन छीना

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव के सेक्टर-44 में एक युवक के साथ लूटपाट हुई। सोमवार रात करीब 10:25 बजे, पार्क प्लेस निवासी अभिषेक शुक्ला ऑटो से जा रहे थे। सेक्टर-44 वाइन शॉप के पास बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने चलते ऑटो के बराबर आकर उनका आईफोन छीन लिया। बदमाश तेजी से फरार हो गए।

iphone 16 snatched from youth in moving auto masked bikers flee

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: सुशांत लोक थाना एरिया के सेक्टर-44 वाइन शॉप के पास बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने ऑटो में जा रहे एक युवक से मोबाइल छीन लिया। पार्क प्लेस निवासी अभिषेक शुक्ला ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब 10:25 बजे सेक्टर-45 से ऑटो लिया था। सेक्टर-44 वाइन शॉप के पास बाइक पर दो युवक आए। दोनों ने चेहरा ढका हुआ था। चलते ऑटो के बराबर बाइक लाकर आईफोन 16 झपट लिया और फरार हो गए। उन्होंने और ऑटो चालक ने पीछा करने की कोशिश की, लेकिन अंधेरा और तेज रफ्तार होने के कारण वे बाइक का नंबर नोट नहीं कर सके।