कल से बदल सकता मौसम बारिश के बन रहे आसार

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद में गर्मी का प्रकोप जारी है। तापमान 43 डिग्री पार कर गया है। हालांकि, कल से मौसम में बदलाव की उम्मीद है। आने वाले दिनों में बादल छा सकते हैं और बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार रात से मौसम बदलना शुरू होगा।

कल से बदल सकता मौसम बारिश के बन रहे आसार

n NBT न्यूज, फरीदाबाद

जिले में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले दो दिनों से तापमान भी 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। हालांकि कल से मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आने वाले दिनों में बादल छाने के साथ ही बारिश होने का भी अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन में अब तक का सबसे अधिक रहा। फरीदाबाद में पिछले कई दिनों से सूरज आग उगल रहा है। तेज धूप व गर्म हवाओं के कारण तापमान भी लगातार बढ़ा हुआ है। शनिवार को भी सुबह से ही धूप निकल आई और दोपहर को सूरज की तपिश बढ़ती चली गई। इससे तापमान भी काफी बढ़ा हुआ रहा। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार शनिवार को फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को यह 43.4 डिग्री था। वहीं, न्यूनतम तापमान भी शुक्रवार की तुलना में 27 से बढ़कर 29.6 तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार रात से मौसम में बदलाव आना शुरू हो सकता है। रविवार को दिन में तो तेज धूप रहने व तापमान भी बढ़ा रह सकता है, लेकिन रात से मौसम में बदलाव शुरू हो सकता है और उसके बाद तीन दिनों तक तेज हवाएं चलने, बादल छाने व बारिश का अनुमान है।