ट्रैफिक सिग्नल पर व्यापारी को कुल्हाड़ी से मारा, कार भी तोड़ी

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद के सैनिक कॉलोनी चौक पर एक व्यापारी पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला किया। हमलावरों ने कुल्हाड़ी और डंडों से व्यापारी को घायल किया। उन्होंने व्यापारी की कार तोड़ी और करीब 5 लाख रुपये लूट लिए। घायल व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमलावरों की तलाश कर रही है।

faridabad trader attacked with axe at traffic signal rs 5 lakh looted after breaking car

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

सैनिक कॉलोनी चौक पर शुक्रवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यापारी पर कुल्हाड़ी और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने न सिर्फ व्यापारी को गंभीर रूप से घायल किया, बल्कि उसकी कार में तोड़फोड़ कर करीब 5 लाख रुपये भी लूट लिए। किसी तरह पीड़ित व्यापारी अनखीर पुलिस चौकी पहुंचा और घटना की जानकारी दी। घायल व्यापारी को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों की संख्या तीन से चार बताई जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है लेकिन बदमाश अभी पकड़े नहीं जा सके हैं। बदमाश भी बड़खल गांव के बताए जा रहे हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

पीड़ित का सेक्टर 49 में सरिया का है कारोबार

बड़खल क्षेत्र के जामिया स्कूल निवासी वसीम अकरम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी अचीवर सोसायटी सेक्टर 49 फरीदाबाद में सरिया की दुकान है। शुक्रवार की शाम दुकान बंद कर शाम करीब 7:30 बजे अपनी वैगनआर कार से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सैनिक कॉलोनी चौक पर रेड लाइट पर रुके, तभी गांव बड़खल निवासी समीर अपने 2-3 साथियों के साथ वहां पहुंचा। बताया जा रहा है कि समीर के हाथ में कुल्हाड़ी थी, जबकि अन्य आरोपी डंडों से लैस थे।