n NBT रिपोर्ट, बिलासपुर : ओल्ड राव होटल के पास शुक्रवार को एक निजी कंपनी की बस से गिरकर महिला कर्मचारी की मौत हो गई। शिवानी बिलासपुर की निजी कंपनी में काम करती थीं। पति धीरज कुमार ने आरोप लगाया कि चालक लापरवाही से बस चला रहा था। मोड़ या फ्लाईओवर के पास सावधानी बरतने के बजाय उसने गेट खोल दिया, जिससे शिवानी संतुलन खो बैठीं और चलती बस से सीधे सड़क पर गिर गईं।



