NBT न्यूज, भिवानी
भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने शनिवार को कहा कि भिवानी यूनिवर्सिटी में जितने भी छात्र हैं, वे ग्रामीण परिवेश के हैं। ग्रामीण परिवेश के छात्रों के लिए सफलता का मापदंड बाकी शहर के छात्रों के मुकाबले ज्यादा सख्त होता है। वह अच्छी मेहनत करेंगे तो उन्हें अच्छा फल जरूर मिलेगा। सीजेआई ने 600 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां बांटीं।
भिवानी के चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के 5वें दीक्षांत समारोह में सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि एआई का जितना सदुपयोग हम कर सकते हैं, करना चाहिए। न्याय देना जज का काम होता है। वह जिम्मेदारी उसकी है। उसमें हम एआई का प्रयोग नहीं करना एआई से केस पेंडिंग रहने में काफी सुधार हुआ है और आगे सुधार होता जाएगा।
न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने 600 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां बांटी। जिनमें 43 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल व 12 को पीएचडी डिग्रियां भी दी गई




