NBT न्यूज, कुरुक्षेत्र : जिले के थानेसर से कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने शनिवार को दुष्यंत चौटाला और सीआईए के इंचार्ज के बीच चल रहे विवाद पर दुष्यंत चौटाला का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से एक पुलिस इंस्पेक्टर ने बिना वर्दी के कार्रवाई की, वह गलत है और इसकी जांच होनी चाहिए। अगर किसी को सुरक्षा दी गई है और उसके साथ इस तरह का व्यवहार होता है, तो यह गंभीर मामला है। संबंधित इंस्पेक्टर पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दलबदल करने वाले राघव चड्ढा समेत अन्य नेताओं को इस्तीफा देना चाहिए।




