DLF प्रबंधन ने हटाना शुरू किया मलबा

नवभारतटाइम्स.कॉम

डीटीपी एन्फोर्समेंट की कार्रवाई के बाद अब डीएलएफ प्रबंधन ने मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। यह काम डीएलएफ फेज वन के अर्जुन मार्ग से शुरू हुआ है। लोगों से दोबारा अतिक्रमण न करने की अपील की गई है। उम्मीद है कि सोमवार से बाकी इलाकों से भी मलबा हट जाएगा।

dlf management starts debris removal appeals to people not to encroach

n NBT न्यूज, गुड़गांव : डीटीपी एन्फोर्समेंट की कार्रवाई के बाद अब मलबे से लोग परेशान हैं। उधर, डीएलएफ एरिया में शनिवार को डीएलएफ प्रबंधन की तरफ से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। यह काम डीएलएफ फेज वन के अर्जुन मार्ग से शुरू हुआ। इस दौरान लोगों से अपील की गई है कि वह दोबारा से अतिक्रमण न करें। डीएलएफ अपने एरिया से तोड़फोड़ के बाद का मलबा हटाएगा। उम्मीद है कि बाकी इलाकों में सोमवार से मलबा हट पाएगा।