हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शनिवार को ऐलान किया है कि प्रदेश में अगले साल किसानों के हित में ई-खरीद मोबाइल ऐप लांच किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। किसानों को मंडी में एंट्री से लेकर एग्जिट तक की जानकारी मोबाइल ऐप से मिलेगी। सैनी ने कहा कि इस साल किसानों के हित में कई डिजिटल बदलाव किए गए हैं, जिन्हें प्रदेश के किसानों ने स्वीकार कर लिया है। अब इसमें एक कदम आगे बढ़ाते हुए अगले सप्ताह किसानों को उनके मोबाइल वट्सऐप पर जे फार्म भेजा जाएगा। विपक्ष केवल आमजन को गुमराह करने में लगा है।




