NBT न्यूज, रोहतक : जिले के सुनारिया गांव में शनिवार को एक किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। इस किसान ने मरने से पहले एक स्यूसाइड नोट छोड़ा। जिसमें अपनी मौत के लिए पुत्रवधू और उसके घरवालों को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुत्रवधू ने किसान पर रेप का आरोप लगाया था। वहीं, किसान ने भी पुलिस में शिकायत कर रखी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि प्रीतम के दो बेटे हैं। बड़े बेटे अमित की करीब 12 वर्ष पहले सोनीपत की सविता के साथ शादी हुई थी। \अमित ने बताया कि उनकी पत्नी सविता ने पिता समान ससुर प्रीतम पर रेप करने जैसा गंभीर आरोप लगाया। जिसके कारण उसके पिता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।




