'बिल नहीं,सरकार का विवादित संशोधन प्रस्ताव गिरा'

नवभारतटाइम्स.कॉम

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण को टालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार का संशोधन प्रस्ताव असफल हुआ है, बिल नहीं गिरा। नायक ने मांग की कि लोकसभा की मौजूदा सीटों पर तुरंत 33 प्रतिशत आरक्षण लागू हो। इसमें दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग की महिलाओं को भी उचित हिस्सेदारी मिले।

governments amendment proposal on womens reservation falls congress demands immediate implementation

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी अपना संवैधानिक अधिकार लेकर रहेगी और सरकार इसे टालने के लिए तकनीकी बहाने बना रही है। यह बातें उन्होंने शनिवार को बादशाहपुर स्थित जिला कांग्रेस कमिटी के ग्रामीण कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि तीन साल तक कानून को ठंडे बस्ते में रखा गया और अब इसे चुनावी मुद्दा बनाया जा रहा है। महिला आरक्षण बिल गिरा नहीं है, बल्कि सरकार का विवादित संशोधन प्रस्ताव असफल हुआ है। उन्होंने मांग की है कि लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों पर तुरंत 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाए। इसमें दलित आदिवासी व पिछड़े वर्ग की महिलाओं को भी उचित हिस्सेदारी मिले। इस मौके पर महिला कांग्रेस ग्रामीण की जिलाध्यक्ष सेलजा भाटिया, पूजा शर्मा, सुनीता वर्मा, मुकेश पवन चौधरी आदि मौजूद रहे।