शराब तस्करी में 3 पकड़े

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। क्राइम ब्रांच ने तीन तस्करों को पकड़ा है। ये लोग चावल के कट्टों के नीचे शराब की पेटियां छिपाकर गुजरात ले जा रहे थे। पुलिस ने अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी 500 रुपये प्रति पेटी के लालच में यह काम कर रहे थे।

gurugram 3 arrested in liquor smuggling 200 crates being taken to gujarat

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : ट्रक में चावल के कट्टों के नीचे छिपाकर शराब की तस्करी करने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 पुलिस टीम गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रति पेटी 500 रुपये के लालच में गुड़गांव से शराब की 200 पेटी गुजरात ले जा रहे थे। आरोपी वली मोहम्मद, मोहम्मद अनीश और शाहिद नूंह के रहने वाले हैं। मामले में अब तक पांच को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अनीश ने ही ड्राइवर सलीम और हेल्पर को तस्करी के काम पर लगाया था। वली मोहम्मद ने ट्रक में शराब लोड करवाने का काम संभाला था, जबकि शाहिद ने पूरी साजिश को अंजाम देने में सक्रिय भूमिका निभाई थी।