n NBT न्यूज, गुड़गांव : गर्मी के तेवर और तीखे होते जा रहे हैं। शनिवार को पारा 42 डिग्री पार पहुंच गया। दिनभर चली गर्म हवाओं के चलते शनिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया। अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शुक्रवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में करीब 5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह 29 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटे तक तेज धूप और लू से राहत मिलने के आसार कम हैं। सोमवार को मौसम में आंशिक बदलाव की संभावना है। इस दौरान आसमान साफ रहने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, लेकिन तापमान में गिरावट के संकेत नहीं हैं। उधर, शहर का औसत एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) 198 दर्ज किया गया। सबसे खराब हालात सेक्टर-51 मॉनिटरिंग स्टेशन पर रहे, जहां AQI 312 दर्ज किया गया।




