हेडमास्टर ने छात्र को डंडे से पीटा, अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम

सुल्तानपुर में हेडमास्टर ने पहली कक्षा के छात्र को डंडे से पीटा। सौरभ की मां की शिकायत पर हेडमास्टर ने शिवांश को सजा दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर हेडमास्टर को गिरफ्तार किया है। फिरोजाबाद में भी निजी स्कूल में देरी से पहुंचने पर बच्ची को पीटने की शिकायत हुई है।

headmaster beat student with stick police arrested

nभाषा, सुलतानपुर: पहली कक्षा के छात्र को डंडे से पीटने के आरोप में केस दर्ज कर पुलिस ने हेडमास्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कुड़वार थाना क्षेत्र के टिकरिया पूरे हेड़ा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को पहली के छात्र शिवांश का सहपाठी सौरभ की लड़ाई हो गई थी। जानकारी पर सौरभ की मां ने स्कूल पहुंच शिकायत की थी, जिस पर हेडमास्टर ने शिवांश को डंडे से पीट दिया था। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

लेट पहुंचने पर बच्ची को पीटा: फिरोजाबाद के नारखी क्षेत्र स्थित निजी स्कूल में देरी से पहुंचने पर बच्ची को पीटने की शिकायत हुई है। यूकेजी में पढ़ने वाली भूमि के घर पहुंचने पर परिवारीजनों को जानकारी हुई और पुलिस के साथ ही बीएसए से शिकायत की गई है।