जे ब्लॉक में रोजाना नहीं हो रही पानी की सप्लाई

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद के सेक्टर-49 में सैनिक कॉलोनी के जे-ब्लॉक के लोग पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। भीषण गर्मी में उन्हें बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। निवासी निजी टैंकर मंगवाने को मजबूर हैं। नगर निगम की लापरवाही से लोगों को परेशानी हो रही है। प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की गई है।

j block water scarcity residents thirst for every drop in heat forced to order tankers

n NBT न्यूज, फरीदाबाद : सेक्टर-49 स्थित सैनिक कॉलोनी जे-ब्लॉक के निवासियों को लंबे समय से पानी किल्लत की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यहां गली नंबर जे-2987 से 3014 तक के निवासियों को भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। निवासी निजी पानी टैंकर मंगवाने को मजबूर है। लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।

निवासियों का कहना है कि गर्मी में पानी जैसी मूलभूत सुविधा नहीं मिल पा रही है। इस कारण दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। निवासियों का आरोप है कि नगर निगम की लापरवाही किसी बड़ी अनहोनी का कारण बन सकती है। निगम की ओर से पानी का समान वितरण नहीं किया जा रहा। इस संबंध में नगर निगम एसई ओमवीर से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।