n NBT न्यूज, झज्जर : नगर परिषद वॉर्ड 13 के लिए उप चुनाव 10 मई को होगा। इसके नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शनिवार को दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। रितु बंसीवाल ने बताया कि वॉर्ड 13 में होने वाले उपचुनाव के लिए सुधांशु ने बीजेपी प्रत्याशी व विकास ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन पत्रों की जांच 27 अप्रैल को होगी और उम्मीदवार 28 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं, इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि 28 अप्रैल को ही प्रतियोगी उम्मीदवारों और पोलिंग स्टेशन की लिस्ट चस्पा कर दी जाएगी। मतदान 10 मई को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक शहीद रमेश कुमार राजकीय मॉडल स्कूल में बने केंद्र पर होगा।




