nNBT न्यूज, नरवल (कानपुर): घाटमपुर कस्बे में शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट से लगी आग से मकान और नीचे बनी छह दुकानें राख हो गईं। लपटों की चपेट में आकर बुजुर्ग की हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
दीना मार्केट रोड पर रामकृष्ण ओमर (65) का मकान है। रामकृष्ण के साथ ही भाइयों सत्यनारायण और रज्जन लाल ओमर परिवार के साथ मकान में रहते थे। जबकि पहले तल पर तीनों की छह दुकानें हैं। सुबह करीब छह बजे आग लगने की जानकारी होने तक लपटें फैल चुकी थी। ऐसे में हरिओम, बहू श्रेया, भतीजी आयुषी और आकांक्षा गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम ने सबको बाहर निकालने के साथ अस्पताल पहुंचाया। हालांकि रामकृष्ण ओमर की मौत हो गई। लपटों पर करीब सात घंटे बाद काबू पाया जा सका। हादसे में करीब दस करोड़ का सामान राख होने की बात सामने आ रही है।




