n NBT रिपोर्ट, नोएडा: कानपुर में तैनात लेखपाल आलोक दुबे को करप्शन में बर्खास्त करने के बाद उसके खिलाफ जांच में करोड़ों रुपये की संपत्तियां नोएडा सहित कई जिलों में मिली है। अब इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कानपुर के बर्खास्त लेखपाल आलोक दुबे की 30 करोड़ रुपये की 41 संपत्तियों के मामले में कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश को दो हफ्ते में जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है। रजिस्ट्री विभाग के सहायक महानिरीक्षक निबंधन की जांच रिपोर्ट में आय से अधिक सम्पत्ति का मामला सामने आया था। विभागीय जांच में आय से अधिक संपत्ति मिलने के बाद मार्च 2025 में आलोक दुबे के खिलाफ कानपुर में केस दर्ज किया गया। विभागीय जांच में उसके खिलाफ चार गंभीर आरोप तय किए गए। जांच के दौरान नोएडा व ग्रेनो में इसकी दस करोड़ रुपये से ज्यादा की बेनामी संपत्तियों के बारे में भी पता चला। अब शासन इन्हें जब्त करने की तैयारी करने लगा है।




