पड़ोसी पर रेप का आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम

पानीपत के समालखा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पड़ोसी युवक ने घर के आंगन में सो रही 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने वारदात के बाद बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

पड़ोसी पर रेप का आरोप

NBT न्यूज, पानीपत : पानीपत जिले के समालखा थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक ने घर के आंगन में सो रही 11 वर्षीय बच्ची के साथ रेप किया। आरोपी ने वारदात के बाद बच्ची को किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता ने शनिवार को पुलिस को बताया कि यह 22 अप्रैल की घटना है।