विज्ञान प्रदर्शनी में 'रेन डिटेक्टिंग सिस्टम' मॉडल को प्रथम पुरस्कार

नवभारतटाइम्स.कॉम

अलीगंज स्थित बाल निकुंज गर्ल्स अकेडमी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। कक्षा-12 के छात्रों ने 44 नवाचार आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। शिवम दीक्षित, शिवम सिंह और शेखर वर्मा के 'रेन डिटेक्टिंग सिस्टम' मॉडल को प्रथम पुरस्कार मिला। 'सोलर बोट' को द्वितीय और 'क्रॉप प्रोटेक्शन' मॉडल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। ऐसे वैज्ञानिक प्रयास भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे।

विज्ञान प्रदर्शनी में 'रेन डिटेक्टिंग सिस्टम' मॉडल को प्रथम पुरस्कार

n NBT न्यूज, लखनऊ : अलीगंज स्थित बाल निकुंज गर्ल्स अकेडमी में शनिवार को अंतर्शाखीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। प्रदर्शनी में विभिन्न शाखाओं के कक्षा-12 के लगभग 130 छात्र-छात्राओं ने 44 नवाचार आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार जायसवाल ने मॉडलों का निरीक्षण कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने कहा कि ऐसे वैज्ञानिक प्रयास ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे। प्रतियोगिता में बाल निकुंज गर्ल्स एकेडमी के शिवम दीक्षित, शिवम सिंह और शेखर वर्मा के ' रेन डिटेक्टिंग सिस्टम ' मॉडल को प्रथम पुरस्कार मिला। वहीं, 'सोलर बोट' को द्वितीय और 'क्रॉप प्रोटेक्शन' मॉडल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक एचएन जायसवाल, को-ऑर्डिनेटर सुधीर मिश्रा और प्रधानाचार्य डॉ. अनूप कुमारी शुक्ला मौजूद रहीं।