आज खुद हटा लें अवैध कब्ज़े, कल से फिर चलेगा पीला पंजा

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव में फिर से अतिक्रमण पर कार्रवाई होगी। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। सेक्टरों में अवैध निर्माण पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सख्ती करेगा। लोगों को रविवार तक अपने अवैध निर्माण खुद तोड़ने होंगे। सोमवार से विभाग द्वारा तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी।

remove illegal encroachments or the yellow claw will run big action by hsvp in gurugram

n NBT न्यूज, गुड़गांव

पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर पांच दिन तक शहर में चले अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद अब फिर से कार्रवाई की तैयारी है। सेक्टरों में अवैध निर्माण पर अब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) सख्ती करेगा। कहा गया है कि लोग रविवार तक अपने अवैध निर्माण खुद तोड़ लें, वरना सोमवार से विभाग तोड़फोड़ करेगा। सर्कल-2 के अंतर्गत आने वाले 32 सेक्टरों में कार्रवाई होगी। किसी नुकसान के लिए लोग खुद जिम्मेदार होंगे।

अधिकारियों के अनुसार, शहर के कई सेक्टरों में सार्वजनिक जमीन, ग्रीनबेल्ट और सड़कों के किनारे अवैध निर्माण और कब्जे लगातार बढ़ रहे हैं। अभियान 27 अप्रैल से आठ मई तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान को लेकर प्रशासन ने तैयारी कर ली है।

हाई कोर्ट के निर्देश पर चलेगा अभियान

अभियान पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के निर्देश के तहत चलाया जा रहा है। शहर में रोड के अधिकार क्षेत्र (Right of Way) और अन्य अतिक्रमण पर कार्रवाई होगी। पांच टीमों का गठन किया गया है। इन्हें सेक्टरों के हिसाब से जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन का कहना है कि अभियान का उद्देश्य शहर को व्यवस्थित बनाना और आम लोगों को बेहतर सुविधा देना है।