मोर को कुचला, कार चालक के खिलाफ केस

नवभारतटाइम्स.कॉम

डीएलएफ मंगोलियास क्लब के पास एक तेज रफ्तार कार ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को कुचल दिया। यह घटना 23 अप्रैल की सुबह हुई। मोर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वन्यजीव विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।

speeding car kills national bird peacock case registered against driver

n NBT रिपोर्ट, सेक्टर-42 : पॉश एरिया सेक्टर-42 स्थित डीएलएफ मंगोलियास क्लब के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, घटना 23 अप्रैल सुबह 10 बजे की है। स्थानीय निवासी सोनिया मलिक ने पुलिस और वन्यजीव विभाग को सूचना दी कि मंगोलियास क्लब के सामने सड़क पर एक कार ने मोर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ERV टीम और वन्यजीव विभाग के रक्षक रजनेश ऐम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की जांच एएसआई सत्यपाल को सौंपी गई है।