लापरवाही पर इंस्पेक्टर सहित दो लाइन हाजिर

नवभारतटाइम्स.कॉम

हापुड़ एसपी ने लापरवाही बरतने वाले एक इंस्पेक्टर और एक कॉन्स्टेबल को लाइनहाजिर कर दिया है। इसके साथ ही 12 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्रों में भी बदलाव किया गया है। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार को पिलखुवा से गढ़ थाने का अतिरिक्त थाना प्रभारी बनाया गया है। यह कार्रवाई पुलिस महकमे में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।

two policemen including an inspector linehazir for negligence sp made major reshuffle

n NBT न्यूज, हापुड़

एसपी ने दो इंस्पेक्टर और 12 दरोगाओं को इधर से उधर किया है। इनके अलावा एक इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मी लाइनहाजिर कर दिए। एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर सुधीर कुमार को पिलखुवा से गढ़ थाने का अतिरिक्त थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, काम पर लापरवाही के आरोप में इंस्पेक्टर भंवर सिंह को गढ़ सीओ कार्यालय और कॉन्स्टेबल रुपा को लाइनहाजिर किया गया है।

इसके अलावा 12 उपनिरीक्षक, जिनमें शीलेंद्र कुमार को थाना हापुड़ देहात से धौलाना, जसवीर सिंह को थाना हापुड़ देहात से न्यायालय सुरक्षा, कुलदीप सिंह को थाना हाफिजपुर से महिला थाना, नीरज कपिल को थाना बाबूगढ़ से नफीस/फिंगर प्रिंट ब्यूरो भेजा गया है। वहीं, दिनेश चंद गौतम को पिलखुवा से बाबूगढ़, निर्भय सिंह को सिंभावली से थाना कपूरपुर, राजकुमार को पुलिस लाइन से हापुड़ देहात समेत अन्य के कार्यक्षेत्रों में बदलाव हुआ है।