फार्मा में 2000 करोड़ का निवेश, 10 हजार को रोज़गार मिलेगा

नवभारतटाइम्स.कॉम

उत्तर प्रदेश में फार्मा क्षेत्र में 2000 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश आ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 17 फॉर्मा कंपनियों को लेटर ऑफ कंफर्ट सौंपा है। इस निवेश से प्रदेश में करीब 10 हजार नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। यह उत्तर प्रदेश के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

2000 crore investment in pharma sector in up 10 thousand people to get employment

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को 17 फॉर्मा कंपनियों को लेटर ऑफ कंफर्ट सौंपा। ये कंपनियां प्रदेश के अलग-अलग हिस्से में करीब 2000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। इसमें करीब 10 हजार लोगों के रोजगार के अवसर भी खुलेंगे। सीएम ने निवेशकों से कहा कि यूपी सेफ्टी, स्टेबिलिटी व स्पीड की गारंटी है। प्रदेश अब ट्रस्ट व टाइमली डिलीवरी के लिए पहचाना जा रहा है। सरकार हर रिलायबल पॉलिसी पार्टनर के साथ खड़ी है।

योगी ने कहा कि आपका निवेश केवल फॉर्मा/मेडिकल डिवाइस के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि प्रदेश की 25 करोड़ जनता के विश्वास के साथ जुड़ा है। इसमें ललितपुर में 1500 एकड़ में फॉर्मा पार्क विकसित किया जा रहा है। नोएडा में 350 एकड़ में मेडिकल डिवाइस पार्क विकसित कर रहे हैं। इसमें अब तक 100 से अधिक कंपनियां जुड़ चुकी हैं।

21 हजार स्टार्टअप, 56% युवा वर्कफोर्स : सीएम ने निवेशकों से कहा कि यूपी बड़ा मार्केट है। हर सेक्टर में कार्य करने वाला वर्कफोर्स उपलब्ध है। यहां का 56% फीसदी वर्कफोर्स युवा है। इनको स्किल, इनोवेशन व टेक्नॉलजी से जोड़कर मार्केट की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया गया है। प्रदेश में वर्तमान में 21 हजार से अधिक स्टार्टअप कार्य कर रहे हैं। यूपी में अब तक 45 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनमें से 15 लाख करोड़ के प्रस्ताव धरातल पर उतारे जा चुके हैं। जल्द ही 7 से 8 लाख करोड़ के और निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतारे जाएंगे।