प्लास्टिक फैक्ट्री और स्क्रैप के गोदाम में आग

नवभारतटाइम्स.कॉम

बजघेड़ा एरिया में एक प्लास्टिक फैक्ट्री और उसके गोदाम में रविवार अलसुबह भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग विकराल हो गई।

massive fire in plastic factory and scrap godown in bajghera controlled after eight hours of struggle

nNBT रिपोर्ट, बजघेड़ा

बजघेड़ा एरिया स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री और उसके गोदाम में रविवार अलसुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों ने करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, रविवार तड़के फैक्ट्री के कर्मचारियों को अचानक आग लगने का पता चला। शुरुआत में कर्मचारियों ने अपने स्तर पर मिट्टी और पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। प्लास्टिक की अधिकता के कारण लपटें इतनी तेज थीं कि कर्मचारी फैक्ट्री के पास जाने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाए। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।