अधिकारी नहीं दे पाए तोड़फोड़ की रिपोर्ट, CM ने लगाई फटकार

नवभारतटाइम्स.कॉम

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुड़गांव पहुंचकर अधिकारियों को फटकार लगाई। तोड़फोड़ की रिपोर्ट न मिलने पर उन्होंने सख्त लहजा अपनाया। मुख्यमंत्री ने ड्रेनेज सिस्टम, सड़कों और सीवर की सफाई का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मानसून से पहले सभी काम पूरे करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने लेजर वैली पार्क में लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन भी किया।

cm nayab singh saini reprimands officials expresses displeasure over not receiving demolition report

Surender.singh

@Timesofindia.com

n गुड़गांव : हमेशा शांत रहने वाले सीएम नायब सिंह सैनी रविवार को गुड़गांव पहुंचे तो अधिकारियों की लापरवाही सख्त लहजा अपनाया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद DLF सहित शहर के अन्य पॉश इलाकों में हुई तोड़फोड़, हाइवे पर स्टॉर्म वॉटर ड्रेन सहित शहर की सफाई पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी। रिपोर्ट न मिलने पर अधिकारियों को फटकार भी लगाई। दरअस, DTP इंफोर्समेंट मुख्यमंत्री को तोड़फोड़ को लेकर एफआईआर की रिपोर्ट नहीं दे पाए। इस पर सीएम ने रिपोर्ट तैयार करने के कड़े निर्देश दिए। कहा कि वे अगले महीने फिर विजिट करेंगे और ड्रेन, सड़क, सीवर सफाई सहित जनहित से जुड़ी अन्य सुविधाओं का जायाजा लेंगे। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बता दें कि रविवार को मुख्यमंत्री के शहर में कई कार्यक्रम थे। इस दौरान शहर का ड्रेनेज सिस्टम सहित अन्य सुविधाओं का जायाजा लिया। हाईकोर्ट के आदेश पर हुई तोड़फोड़ की रिपोर्ट डीटीपी इंफोर्समेंट अमित माधोलिया से मांगी, उनके पास कार्रवाई की रिपोर्ट थी, लेकिन FIR की रिपोर्ट वह नहीं दे सके। इस पर मुख्यमंत्री ने कड़ाई से रिपोर्ट तैयार करने की बात कही।

NHAI अधिकारियों से भी पूछे सवाल

इसके अलावा NHAI पर और स्ट्रॉर्म वाॅटर ड्रेन की सफाई और कनेक्टिविटी को लेकर NHAI के अधिकारियों से ही सवाल कर डाला कि आखिर यह काम पूरा क्यों नहीं है। साथ ही उनको आदेश दिए कि मानसून से पहले ड्रेनेज सफाई और कनेक्टिविटी का काम पूरा करें। सीएम ने नगर निगम कमिश्नर से भी शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर बात कही। इसके अलावा शहर में जर्जर सड़कें, ड्रेनेज और सीवर सफाई के अलावा जलभराव न होने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि वह एक महीने बाद फिर से शहर में जनसुविधाओं के अलावा मॉनसून में जलभराव रोकने के लिए की गई तैयारियों का जायजा लेंगे।

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : विजिट के दौरान देर शाम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लेजर वैली पार्क पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आठ करोड़ रुपये की लागत से बने आधुनिक लाइट एंड साउंड शो और वॉटर स्क्रीन पर 3डी प्रॉजेक्शन का उद्घाटन किया। सिंथेटिक ट्रैक बनाने और सौंदर्यीकरण बढ़ाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पार्क पर्यटन को बढ़ावा देगा।