ट्रक की टक्कर से पलटी क्रेन, ऑपरेटर की मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम

दिल्ली-जयपुर हाइवे पर नरसिंहपुर के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रक ने क्रेन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद क्रेन पलट गई और नीचे दबने से क्रेन ऑपरेटर अवधेश कुमार की मौत हो गई। यह घटना 19 अप्रैल को हुई थी। अवधेश कुमार एटा का रहने वाला था और गुड़गांव में रहकर क्रेन चलाता था।

speeding truck collides with crane operator dies painfully

n NBT रिपोर्ट, नरसिंहपुर: दिल्ली-जयपुर हाइवे पर नरसिंहपुर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने क्रेन को टक्कर मार दी। नीचे दबने से एक ऑपरेटर की मौत हो गई। पहचान एटा के अवधेश कुमार (20) के रूप में हुई है। अवधेश गुड़गांव के सेक्टर-10, सरस्वती एन्क्लेव में रहकर क्रेन चलाता था। उसके चचेरे भाई राघव ने पुलिस को बताया कि 19 अप्रैल को अवधेश क्रेन लेकर हीरो होंडा चौक से खेड़कीदौला की तरफ जा रहा था। जब वह नरसिंहपुर के पास पहुंचा, तो पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद क्रेन पलट गई और अवधेश नीचे दब गया। हादसे में मौत हो गई।