n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: गांव खांडसा स्थित रघुवंशी मंडी के पास हवाई फायरिंग की घटना में पुलिस ने हथियार उपलब्ध कराने वाले नाबालिग को पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार, मामला 23 अप्रैल की रात का है, जब शिकायतकर्ता अपने परिवार के साथ घर लौटा था। घर के पीछे वाहन खड़ा करते समय उसके ही भतीजे सन्नी ने हवा में फायरिंग कर दी और जान से मारने की धमकी दी। जांच के दौरान क्राइम ब्रांच मानेसर की टीम ने 24 अप्रैल को मुख्य आरोपी सन्नी निवासी गांव खांडसा को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों के बीच पहले से विवाद था।

