n NBT न्यूज, गुड़गांव
शहर में चले तोड़फोड़ अभियान के बाद घरों के बाहर जमा मलबे से परेशान लोगों को राहत मिलने लगी है। DLF प्रबंधन ने अलग-अलग सेक्टरों में घरों के आगे पड़े मलबे को उठाने का काम तेज कर दिया है। शनिवार को शुरू हुआ काम रविवार को भी जारी रहा। जानकारी के अनुसार, DTP एंफोर्समेंट विभाग की ओर से DLF प्रबंधन को पत्र लिखकर मलबा हटाने के निर्देश दिए गए थे। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिकता के आधार पर उन स्थानों से मलबा हटाया जा रहा है जहां समस्या अधिक थी।
अन्य इलाकों में बनी हुई है परेशानी : DLF प्रबंधन तो अपने एरिया में मलबा उठाने का काम कर रहा है लेकिन बाकी जगहों को स्थिति काफी खराब हो चुकी है। सड़कों पर पड़े मलबे के ढेर और जगह -जगह फैली गंदगी व मिट्टी लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई है। लोग इस एरिया से जल्द से जल्द मलबा हटाने की मांग कर रहे हैं। सोमवार से प्रशानिक कार्य शुरू होंगे तो उम्मीद है कि मलबा उठाने को लेकर कोई पहल हो।

