n NBT न्यूज, बल्लभगढ़ : सेक्टर-8 क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को इंस्टाग्राम पर साड़ी और ड्रेस खरीदना महंगा पड़ गया। आरोप है कि सोशल मीडिया पर बने एक फर्जी पेज के जरिए आरोपियों ने महिला से करीब 51 हजार 200 रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
श्याम कॉलोनी, बल्लभगढ़ निवासी एक महिला ने 19 मार्च को इंस्टाग्राम पर एक पेज देखा, जहां साड़ियां और ड्रेस बिक्री के लिए दिखाए जा रहे थे।

