ट्रिपल मर्डर की वजह केक लगाना या रंजिश तो नहीं

नवभारतटाइम्स.कॉम

बुलंदशहर के खुर्जा में जन्मदिन की पार्टी में तीन लोगों की हत्या हो गई। आरोप है कि चेहरे पर केक लगाने से नाराज बर्थडे बॉय ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। दोनों परिवारों के बीच रंजिश भी सामने आई है। पुलिस ने मुख्य आरोपियों सहित 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

bulandshahr triple murder youth enraged by cake smearing at birthday party three dead in indiscriminate firing

n NBT न्यूज, बुलंदशहर

खुर्जा में शनिवार आधी रात एक जिम में जन्मदिन की पार्टी में तीन लोगों की हत्या हो गई। आरोप है कि चेहरे पर केक लगाने से नाराज हुए बर्थडे बॉय ने दो चचेरे भाइयों और उनके भतीजे पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच रंजिश थी। भाजपा नेता के घर के पास स्थित सैनी धर्मशाला को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। एक पक्ष से सभासद संजय सैनी हैं, और दूसरे पक्ष से आरोपी जीतू सैनी के दोस्त मयंक के पिता हैं। इस वारदात में जान गंवाने वाले मनीष सैनी की दो बेटियां हैं। इनके बड़े भाई भाजपा सभासद हैं। मनीष खेती करते थे। इनके चचेरे भाई अमरदीप भी खेती थे। उनके दो बच्चे हैं। बेटा 5 साल और बेटी 3 साल की है। आकाश की अभी शादी नहीं हुई थी। वह पॉटरी (मिट्टी के बर्तन) के काम में ठेकेदारी करता था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता का निधन हो चुका है। घटना को अंजाम देने से पहले शराब और बियर पी गई थी। घटनास्थल पर शराब और बियर की खाली बोतल मिली हैं। पुलिस के मुताबिक, जीतू सैनी और मयंक सैनी मुख्य आरोपी हैं। जीतू ने मयंक की पिस्टल से फायरिंग की। वारदात के बाद वे CCTV की डीवीआर अपने साथ लेकर भाग गए हैं। पुलिस ने जीतू-मयंक समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज की है। 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक और आरोपी एक मोहल्ले में रहने वाले हैं। उनके घर भी आसपास ही हैं। लिहाजा भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।