करोड़ों के स्विमिंग पूल बने शोपीस, खिलाड़ी दिल्ली जाने को मजबूर

नवभारतटाइम्स.कॉम

ग्रेटर नोएडा के करोड़ों के स्विमिंग पूल शोपीस बन गए हैं। फाइलों में अटके और जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण ये पूल सालों से बंद हैं। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और जीबीयू के ये विश्वस्तरीय पूल खिलाड़ियों के लिए अनुपयोगी हैं। उभरते तैराक जेब ढीली कर और लंबा सफर तय कर दिल्ली जाने को मजबूर हैं।

crores worth swimming pools become showpieces players forced to go to delhi neglect of sports facilities in greater noida

n सिद्धार्थ अग्रवाल, ग्रेटर नोएडा

गर्मी की दस्तक के साथ ही शहर में स्विमिंग की गतिविधियां शुरू हो गई हैं, लेकिन ग्रेनो में पेशेवर तैराकी का प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों के लिए स्थिति रेगिस्तान जैसी बनी हुई है। करोड़ों से तैयार अंतरराष्ट्रीय स्तर के दो स्विमिंग पूल सिस्टम की जंग लगी फाइलों और जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण सालों से बंद पड़े हैं। आलम यह है कि शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और जीबीयू के ये विश्वस्तरीय पूल शोपीस बनकर रह गए हैं, जिसका खामियाजा उभरते खिलाड़ियों को जेब ढीली कर और घंटों का सफर तय कर भुगतना पड़ रहा है।