योग प्रतियोगिता के अंडर 10 वर्ग में युवान प्रथम

नवभारतटाइम्स.कॉम

डीपीएसजी कप के तहत डासनाडीपीएसजी इंटरनैशनल स्कूल में फुटबॉल और योग प्रतियोगिताएं हुईं। योग में अंडर-10 बालक वर्ग में युवान सिंह प्रथम रहे। अंडर-12 बालिका वर्ग में लावण्या गर्ग ने दूसरा स्थान पाया। फुटबॉल में अंडर-17 बालिका वर्ग के मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने दोनों खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

dpsg cup yuvan singh wins first place in under 10 yoga category

nNBT न्यूज, डासना

डीपीएसजी इंटरनैशनल स्कूल में आयोजित डीपीएसजी कप के तहत फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। खिलाड़ियों ने योग में भी शानदार प्रदर्शन किया। योग प्रतियोगिता में विद्यालय के अंडर-10 बालक वर्ग में युवान सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-12 बालिका वर्ग में स्कूल की लावण्या गर्ग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। फुटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-17 बालिका वर्ग के राउंड-1 के मुकाबले हुए।