प्लास्टिक फैक्ट्री और स्क्रैप के गोदाम में आग

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव के बजघेड़ा एरिया में एक प्लास्टिक फैक्ट्री और उसके गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कर्मचारियों ने खुद आग बुझाने की कोशिश छोड़ दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों ने करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

gurugram massive fire in plastic factory and scrap warehouse in bajghera loss of lakhs

nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव

बजघेड़ा एरिया स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री और उसके गोदाम में रविवार अलसुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों ने करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, रविवार तड़के फैक्ट्री के कर्मचारियों को अचानक आग लगने का पता चला। शुरुआत में कर्मचारियों ने अपने स्तर पर मिट्टी और पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। प्लास्टिक की अधिकता के कारण लपटें इतनी तेज थीं कि कर्मचारी फैक्ट्री के पास जाने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाए। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।