अंतरराज्यीय चोर दबोचा, तीन बाइक भी बरामद

नवभारतटाइम्स.कॉम

हथीन पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन बाइकें बरामद हुई हैं। यह चोर दिल्ली और गुड़गांव जैसे इलाकों में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है।

interstate bike thief arrested three stolen bikes recovered

n NBT न्यूज, हथीन : एवीटी हथीन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही उसके कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद की हैं। एवीटी हथीन प्रभारी दीपक गुलिया ने बताया कि 25 अप्रैल को उनकी टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए हथीन-मानपुर रोड बाईपास पर नाकाबंदी की गई। इसी दौरान नूंह जिले के गांव घिडाका निवासी काबिल उर्फ कामील को एक चोरी की हीरो बाइक के साथ काबू किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बरामद बाइक वर्ष 2017 में गुड़गांव के डीएलएफ क्षेत्र से चोरी की गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी से गहन पूछताछ की, जिसमें उसने दिल्ली और गुड़गांव के विभिन्न इलाकों में कई वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कुल तीन चोरी की बाइक बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार काबिल उर्फ कामील एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जो वर्ष 2018 से अपराध की दुनिया में सक्रिय है।