SIP के रिटर्न को समझने में एक और बड़ी समस्या है XIRR। XIRR यानी एक्सटेंडेड इंटरनल रेट ऑफ रिटर्न, जो यह बताता है कि आपके निवेश पर वास्तविक सालाना रिटर्न कितना है। लेकिन छोटी अवधि में यह आंकड़ा भ्रामक हो सकता है। अगर बाजार कुछ महीनों तक नीचे रहता है, तो XIRR तेजी से गिर सकता है, जिससे निवेशक घबरा जाते हैं। लेकिन लंबी अवधि में यही XIRR धीरे-धीरे स्थिर हो जाता है। यह ध्यान देना जरूरी है कि SIP में हर किस्त अलग-अलग तारीख पर निवेश होती है, इसलिए इसका रिटर्न निकालना सीधा नहीं होता। लंबी अवधि में इसका असली फायदा तब दिखता है, जब निवेशक धैर्य और निरंतरता बनाए रखता है। वैसे भी SIP की असली ताकत रिटर्न के आंकड़ों में नहीं, बल्कि उस अनुशासन में है जो निवेशक को बाजार के उतार-चढ़ाव और भावनात्मक फैसलों से बचाए रखता है। मार्च 2026 में SIP स्टॉपेज रेश्यो 100% तक पहुंच गया। इसका मतलब है कि जितने नए SIP शुरू हुए, उतने ही बंद भी हो गए।

