मंडकौला-पलवल रोड का निर्माण शुरू, लोगों को मिलेगी सहूिलयत

नवभारतटाइम्स.कॉम

मंडकौला-पलवल रोड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग तीन करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से 15 किलोमीटर लंबी दो लेन की सड़क बना रहा है। निर्माण एजेंसी को चार महीने में काम पूरा करना होगा। भविष्य में यातायात बढ़ने पर इसे फोर लेन किया जाएगा। इस सड़क पर पहले दुर्घटनाएं होती थीं।

mandkola palwal road construction begins 15 km road to be revamped at a cost of 319 crore soon to get a four lane gift

n NBT न्यूज, हथीन

पिछले कई महीनों से जर्जर पड़े मंडकौला पलवल रोड का पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने रोड की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण एजेंसी के माध्यम से रोड का निर्माण शुरू करा दिया है। लोक निर्माण विभाग के हथीन स्थित एसडीओ विपिन व्यास ने बताया कि रोड का निर्माण तीन करोड़ 19 लाख रुपये के बजट से कराया जा रहा है। रोड की लंबाई 15 किलो मीटर होगी। विभाग के जूनियर इंजीनियर आरिफ खान ने बताया कि दो लेन का रोड का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि रोड निर्माण कार्यों की निरन्तर मोनिटरिंग की जा रही है। निर्माण एजेंसी को चार महीने में काम पूरा करना होगा।

एनओसी मिलने के बाद रोड को फोर लेन किया जाएगा : उल्लेखनीय है कि मंडकौला पलवल रोड पर पिछले तीन महीने में कई दुर्घटनाएं हो गईं। दुर्घटनाओं में कई लोगों की जानें चली गईं। लोगों में आक्रोश बन गया था। रोड निर्माण के लिए लोगों ने जिला उपायुक्त एवं अन्य उच्च अधिकारियों को ज्ञापन भी दिए। स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराईल चौधरी ने विधानसभा में रोड निर्माण का मुद्दा उठाया। इसके बाद राज्य सरकार ने रोड निर्माण के लिए बजट आवंटित किया। विधायक मोहम्मद इसराईल चौधरी ने बताया कि बढ़ती यातायात जरूरतों के चलते इस रोड को फोर लेन बनाने की मांग की गई है। सरकार फोर लेन बनाने पर सहमति दे चुकी है। वह विभाग से एनओसी नही मिली है। कारण वर्तमान में रोड को दो लेन का बनाया जा रहा है। एनओसी मिलने के बाद रोड को फोर लेन किया जाएगा।